फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रक्तदान किया। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में मात्र छह यूनिट रक्त बचा था। इसकी खबर अमर उजाला ने आठ मई के अंक में ब्लड बैंक में बचा केवल छह यूनिट रक्त शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन विफोर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया है। इसमें वे युवाओं से रक्तदान की अपील कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक मऊ नगर मंत्री ओंकार सिंह ने स्वयं रक्तदान कर लोगों से टीकाकरण से पूर्व रक्तदान करने का आग्रह किया। इस रक्तदान महादान को सर्वोपरि बताया।रक्तदान करने वालोें में नगर उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष शारिक, रिया, शुभम मोदी, सूरज,शिवम, आशुतोष, आनंद, सार्थक पांडेय, ओमकार सिंह, रोहित, मंगल, आदित्य, रितेश, राज, अनुराग सहित कुल 27लोगों ने रक्तदान किया। विभाग संयोजक संदीप सिंह गौड़ ने कहा कि सेवा परमो धर्म: आज पूरा मानव समुदाय कोरोना नामक वैश्विक महामारी के भीषण विभीषिका को झेल रहा है। एक जिम्मेदार छात्र संगठन के कार्यकर्ता होने के नाते हमारा सेवा कार्य नित्य चल रहा है। इसी क्रम में हम सब को भी रक्तदान करने का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ। आप भी रक्तदान जैसे महादान करके कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को हराने में अपना योगदान दे सकते हैं। जिला संगठन मंत्री अनूप भारत ने इस कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए मऊ जनपद के सभी युवाओं से आगे बढ़ चढ़कर आने का आह्वान करते हुए कहा कि इस कोरोना महामारी में युवाओं के द्वारा किया जाने वाला रक्तदान से प्लाज्मा, प्लेटलेट की पूर्ति कर आमजन की जिंदगी बचाई जा सके। क्योंकि एक ही यूनिट रक्तदान से तीन-तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है और पूरी सावधानी से किया जाने वाला रक्तदान सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें