Mau News: जगह-जगह पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से वार्ताकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।साथ ही लोगों को शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया। रूट मार्च के बाद एसपी ने गाजीपुर तिराहे पर यातायात नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी मानिटरिंग कैमरों का निरीक्षण किया गया।
मऊ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार की देर शाम सात बजे नगर में शांति/ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर एसपी ने नेतृत्व में रूट मार्च निकला। इसी क्रम में एसपी द्वारा गाजीपुर तिराहा स्थित यातायात नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, सीओ सिटी अंजनी पांडेय द्वारा भारी संख्या में अर्द्धसैनिक बल और जनपदीय पुलिस बल के सा नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा, गाजीपुर तिराहा के साथ रोडवेज, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर रूट मार्च/ पैदल गस्त किया गया।
इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस अधीक्षक ने आमजन से वार्ताकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।साथ ही लोगों को शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया। रूट मार्च के बाद एसपी ने गाजीपुर तिराहे पर यातायात नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी मानिटरिंग कैमरों का निरीक्षण करने के साथ प्रभारी यातायात को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।