फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: केंद्रीय विद्यालय-पॉलिटेक्निक और 30 गांवों की राह गड्ढों में

विज्ञापन
नगर में बदहाल पड़ा बकवल- दूरदर्शन मार्ग। संवाद
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। नगर क्षेत्र के महत्वपूर्ण बकवल-दूरदर्शन मार्ग की बदहाली से करीब 30 गांवों के ग्रामीणों के साथ हजारों छात्र-छात्राओं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े और गहरे गड्ढे आवागमन में बाधा बने हुए हैं।
विज्ञापन

बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर पता नहीं चलता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण की दिशा में अब तक प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
बकवल-दूरदर्शन मार्ग करीब 30 गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। इसी मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा कई निजी विद्यालय तथा सरकारी और गैर सरकारी संस्थान संचालित हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी सबसे अधिक है। कई बार लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें