फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जुलाई में सड़क हादसे 81 फीसदी बढ़े,16 से बढ़कर 29 हुईं दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में जुलाई 2026 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 81 फीसदी की बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने दुर्घटनाओं और मौतों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा में सामने आया कि जुलाई 2025 में 16 दुर्घटनाओं के मुकाबले जुलाई 2026 में 29 हादसे हुए। इस दौरान मृतकों की संख्या भी आठ से बढ़कर 10 हो गई।
बैठक में ओवरस्पीडिंग को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण पाया गया। डीएम ने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग को तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ड्रंकन ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा। ओडीआर श्रेणी की सड़कों पर अधिक दुर्घटनाएं होने पर उन्होंने इन मार्गों पर विशेष निगरानी और जरूरी सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछली बैठक के निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर डीएम ने एनएचआई गोरखपुर के परियोजना निदेशक के प्रति नाराजगी जताई।
होल्डिंग एरिया के नोटिफिकेशन और किसानों के मुआवजे से जुड़े लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
परियोजना निदेशक को अगले दिन स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें