फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती इलाकों पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के लोगों में बेचैनी बढ़ती ही जा रही है। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 20 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। एक ओर जहां बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। वहीं नदी के रुख से कस्बे के ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि जब-जब नदी का जलस्तर घटता बढ़ता है तब-तब नदी कहर बरपाती है। नदी के उग्र रूप धारण करने से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर पर नजर डाला जाए तो शनिवार को नदी का जल स्तर 67.70 मीटर रहा। शुक्रवार को जलस्तर 67.50 मीटर था। इस तरह 24 घंटे में नदी का जलस्तर 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी का खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 2.20 मीटर नीचे बह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें