भीटी पुलिस चौकी इंचार्ज शिवमूर्ति तिवारी मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों के अनुरोध पर पुलिस ने मकान के बाहर बंद ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने एक कमरे में रखे बक्से में बंद उनकी लाश मिली। बक्से में भी मजबूत ताला लगाया गया था। मौके पर चाय के तीन प्याले रखे थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया है कि वृद्धा की हत्या करके उनके शव को बक्से में बंद कर दिया था।
पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर फारेंसिंक टीम और डाग स्कॉयड को भी बुलाया। दोनों टीमों ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन का प्रयास किया।
किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका
एसपी ने बताया कि घटना स्थल की स्थिति देखते हुए ऐसा लगता है कि सेवानिवृत शिक्षिका की हत्या को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। जिसके पास ताले की चाबी होगी। मुख्य दरवाजे पर लगा मजबूत ताला पुराना था। जिस बक्से में शव छिपाया गया था, उस बक्से में भी मजबूत ताला बंद था। कमरे में रखे गए चाय के तीन प्याले यही संकेत दे रहे थे कि परिचित होने के नाते ही वृद्धा ने उन्हें कमरे में बिठाकर चाय पिलाई होगी।
बेटी-दामाद ने जताया था विरोध
मकान में किराएदार रखने का विरोध कुंवरपुरवा गांव निवासली दामाद संतोष शुक्ल ने किया था। उन्होंने कहा था कि आप अकेली घर में रहती हैं, कोई किरायेदार रखना ठीक नहीं होगा।
तीसरा व्यक्ति भी आता जाता था घर
सेवानिवृत्त शिक्षिका की देखभाल के लिए कभी-कभी एक तीसरा व्यक्ति भी आता जाता रहता था। उस व्यक्ति पर भी पुलिस को संदेह है कि कहीं रुपयों के लालच में उसी ने तो वृद्धा की हत्या नहीं कर दी।