फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव दिवस के सृजन में कमी मिलने पर फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। फतहपुर मंडाव विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक ने ग्राम पंचायतवार मनरेगा के कार्यों की समीक्षा किया। इसमें मानव दिवस के सृजन में कमी मिलने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसी मनरेगा उपेंद्र कुमार पाठक ने एपीओ, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक को तत्काल प्रभाव से प्रत्येक ग्राम पंचायत में मानव दिवस सृजित कराने का निर्देश दिया। कहा कि अधिक से अधिक जाब कार्डधारकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय और आंगनबाड़ी भवन का निर्माण तेजी के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए। मनरेगा के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। सत्यापन के उपरांत ही भुगतान किया जाए। अगर इसमें कहीं भी लापरवाही या किसी के द्वारा शिथिलता बरता गया तो कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।बैठक में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, एपीओ मनीष गुप्त, उल्लास सिंह, जितेंद्र सिंह सहित तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सेवक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें