फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी को जेल में उच्चतर श्रेणी की सुविधा दिए जाने के मामले मे जेल से रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गैंगस्टर एक्ट में नामजद और बांदा जेल में निरुद्ध विधायक मुख्तार अंसारी ने अधिवक्ता के माध्यम से बुधवार को गैंगेस्टर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर जेल मैनुअल का हवाला देकर उच्च श्रेणी की सुविधा की मांग की थी। इस प्रार्थना पत्र पर गैंगेस्टर कोर्ट ने बृहस्पतिवार को सुनवाई की। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर राम अवतार प्रसाद ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जेल से आख्या तलब की। साथ ही अगली सुनवाई के लिए 17 जून की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन

दक्षिण टोला थाने में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में नामजद और बांदा जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी ने वकील दारोगा सिंह के माध्यम से विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि वो न्यायिक अभिरक्षा में बांदा जेल में निरुद्ध हैं। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि जेल मैनुअल के अनुसार जेल में निरुद्ध बंदियों की श्रेणी का निर्धारण किया जाता है। जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार अंसारी पूर्ण रूप से उच्च श्रेणी की सुविधा पाने की हकदार हैं। मुख्तार अंसारी विचाराधीन बंदी हैं। साथ ही सीनियर सिटीजन और ग्रेजुएट भी हैं इसके अलावा आयकरदाता भी हैं । इसके अलावा बीते 25 वर्षों से उत्तर प्रदेश विधानसभा के निर्वाचित सदस्य की हैसियत से लाखों जनता का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। इस तरह से जेल मैनुअल के अनुसार मुख्तार अंसारी को उच्च श्रेणी का बंदी घोषित कर जेल अधीक्षक बांदा को सुविधा देने के लिए आदेश देने की मांग किया जाए। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट ने प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण मे दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही प्रार्थना पत्र के बावत जेल से आख्या तलब की। सुनवाई के लिए कोर्ट ने 17 जून की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें