फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर विधवा से करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मुहल्ला निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ महीनों से दुष्कर्म करता रहा। महिला जब गर्भवती हो गई तो वह शादी से इनकार करने लगा। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने लिखा है कि आठ साल पहले उसके शौहर की मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बाद में पड़ोस का एक युवक उसके घर आने जाने लगा। वह महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला जब गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए युवक पर दबाव बनाना शुरु किया। आरोप है कि अब युवक महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि अब युवक उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। महिला ने लिखा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। इस संबंध में कोतवाल डीके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें