फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परीक्षकों और कक्ष निरीक्षकों के खाते में पहुंचेगी पारिश्रामिक राशि:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों की पारिश्रमिक राशि अब उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का खाता संख्या और विवरण फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 अप्रैल से प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों तथा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को पहले मैनुअल तरीके से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता था। इससे दिक्कतें आती थीं। अब कक्ष निरीक्षकों तथा परीक्षकों के खाते में पारिश्रमिक की राशि भेजी जाएगी। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शिक्षकों का विवरण माध्यमिक विभाग के वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही प्रिंटआउट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसी सूची के आधार पर इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसी सूची के आधार पर कापियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
जिले के राजकीय, अशासकीय तथा वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर पलोड करने का निर्देश दिया गया है। इस वर्ष शिक्षकों के बोर्ड परीक्षा से संबंधित पारिश्रमिक का भुगतान आनलाइन होगा।-राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन

पिछले वर्ष का नहीं मिला पारिश्रमिक
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों का पारिश्रमिक भुगतान नहीं किया जा सका है। इससे परीक्षकों में रोष है। राजदेव इंटर कालेज अलीपुर की अध्यापिका रेनू सिंह, मां शकुंतला इंटर कालेज अमारी के शिक्षक अमित राय तथा शिक्षक मयंक ने कहा कि गत वर्ष मूल्यांकन केंद्र एएल नोमानी इंटर कालेज पर मूल्यांकन कार्य किया गया था लेकिन आज तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो सका है। एएल नोमानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पी अख्तर ने बताया कि परीक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें