फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हर माह डीजल लेना याद, लेकिन चलाना भूले जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के सरकारी अस्पतालों में अगर बिजली कई घंटों के लिए चली जाए तो यहां व्यवस्था ठप हो जाएगी। यह बुधवार को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में बिजली गुल होने के बाद वहां अंधेरा में इलाज करने का मामला इसे साबित कर रहा है। बृहस्पतिवार को टीम ने जिले के नौ सीएचसी पर बिजली जाने पर जनरेटर की उपलब्धता की पड़ताल की, जहां मझवारा सीएचसी में अब तक जनरेटर नहीं लगा होना मिला। वहीं बड़राव सीएचसी में जनरेटर खराब मिला, जबकि रतनपुरा में जनरेटर बिजली जाने के बाद भी बंद मिला।
विज्ञापन

उधर अमर उजाला में फतेहपुर मंडाव सीएचसी की खबर प्रकाशित करने के बाद सीएमओ ने इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा। ऐसे में सवाल उठता है कि हर माह बड़ी मात्रा में डीजल के लिए राशि देने के बाद भी इसकी मानीटरिंग न करना जिम्मेदारों पर ही सवाल उठाता है। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने पाया कि फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खराब जनरेटर को ठीक करा दिया गया। वहीं बड़राव सीएचसी पर लगा बड़ा जनरेटर खराब होना मिला। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि तीन माह पहले जनरेटर चला, जिसके बाद यह खराब हो गया है। ऐसे में बिजली जाने पर छोटे जनरेटर से काम चलाया जाता है। रतनपुरा सीएचसी में लगा जनरेटर ऐसे तो सही है, लेकिन बृहस्पतिवार को बिजली जाने के बाद भी यह जनरेटर चलाया नहीं गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो यहां लगा जनरेटर कभी कभार ही चलता है।
वहीं घोसी तहसील के दरियाबाद में बनी नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो साल बातद भी जनरेटर लगा है। इस बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ. कादीर अंसारी ने बताया कि जनरेटर के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बताया कि इनवर्टन की व्यवस्था है, लेकिन अस्पताल परिसर में लगा ट्रांसफाॅर्मर में आए दिन खराबी होने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। वहीं कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, परदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनरेटर चालू मिला। उधर बृहस्पतिवार को बिजली गई, इनरवर्टर फेल, जनरेटर खराब, मोबाइल की रोशनी में इलाज शीर्षक से समाचार प्रकाशित खबर को सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने संज्ञान में लेकर जांच कर रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकाें से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। तीन दिन के अंदर जनरेटर ठीक न होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें