फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सी ग्रेड मिलने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर बृहस्पतिवार को आधारित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने ग्राम विकास विभाग के एनआरएम की बैंक क्रेडिट लिंकेज योजना में डी ग्रेड मिलने पर उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को यथाशीघ्र समस्त लंबित आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश दिया। जबकि जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में सी ग्रेड मिलने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को कार्रदाई संस्थाओं को नोटिस जारी कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी प्रकार फैमिली आईडी एवं पंचायती राज विभाग के 15 वे एवं 5 वे वित्त में बी ग्रेड मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी स्कूल खुलने के बाद निरीक्षण कर आकलन देने की बात कही। इससे पहले समीक्षा के दौरान उद्यान, ऊर्जा, कृषि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, पशुधन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, माध्यमिक शिक्षा, लोक निर्माण,समाज कल्याण विभाग सहित कई अन्य विभागों में संचालित योजनाओं में ए ग्रेड पाई गई।
अतिरिक्त ऊर्जा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में डी ग्रेड मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। माह मई की सीएम डैशबोर्ड पर आधारित प्रदेश स्तरीय जारी रैंकिंग में जनपद ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को लगातार प्रयास करने तथा अनवरत रूप से जनपद की रैंकिंग और बेहतर करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीडीओ प्रशांत नागर, सीएमओ डॉ राहुल सिंह सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें