जनपद में गुरुवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली सुबह 6 बजे से ही लगातार तेज हवाएं और आसमान में काले घने बादल छाए रहे। इस बीच हल्की बूंदाबादी भी हुई। कई दिनों की भीषण गर्मी के बीच गुरुवार की सुबह लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई।
तेज हवाओं ने जहां सुबह टहलने निकलने वालों को आनंदित किया वहीं आसमान में काले बादल भी देखने को मिले। बतातें चले कि बीते एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। गुरुवार की सुबह लोगों मौसम बदलने से संजीवनी मिली और लोग आनंदित नज़र आए।