फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हेट स्पीच मामले में अब्बास की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में हेट स्पीच मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की बुधवार को कासगंज जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई। प्रभारी सीजेएम ने मामले में 14 जून की तिथि तय की। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस निरीक्षक गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि 3 मार्च को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब-किताब करने के बाद ही जाने दिया जाएगा। पुलिस ने विवेचना के बाद धारा 506, 171 एफ,186,189,153 ए, 120 बी सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, चुनाव एजेंट गाजीपुर के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी के विरुद्ध चार्जशीट पेश किया है। मामले में उमर अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हुए, उनकी ओर से गैरहाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं अब्बास की जेल से वीसी के जरिए पेशी हुई। मामला साक्ष्य में चल रहा है। प्रभारी सीजेएम ने मामले में साक्ष्य के लिए 14 जून की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें