फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से राहत : आचार संहिता हटी, अटके चार नाले बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जलनिकासी की समस्या से हर साल परेशान नगरवासियों को इस बार इस समस्या से राहत मिलेगी। लोकसभा चुनाव होने के बाद बृहस्पतिवार को आचार संहिता हट गई। इसी के साथ लंबित चार नालों का निर्माण का रास्ता साफ हो गया। दरअसल नगर पालिका की ओर से नगर के चार वार्ड जहां जलनिकासी की समस्या ज्यादा हैं, वहां डेढ़ करोड़ से चार नाला बनाने की योजना तैयार की थी। इसको लेकर बजट भी स्वीकृत हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के चलते यह कार्य रूक गया था। अब आचार संहिता हटने के बाद नगर पालिका ने इन नालों के निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी है, अगले सप्ताह से नालों का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। वहीं वर्तमान में 29 बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया, जिससे मॉनसून से पहले नालों की सफाई हो सके। बतातें चले कि नगर पालिका के गालिबपुर, बेलचौरा, रामपुर चकिया, इमलिया में जलनिकासी की समस्या ज्यादा है। बारिश में यहां जल भराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर नगर पालिका ने इन मुहल्लों में एक करोड़ 60 लाख की लागत से चार बड़े नाला निर्माण की योजना तैयार करते हुए प्रस्ताव अप्रैल में भेजा था। इस प्रस्ताव को स्वीकृत कर बजट पास किया गया, उस समय तक घोसी लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से यह काम प्रभावित हो गया था। जहां आचार संहिता हटते ही नगर पालिका द्वारा इन नालों के निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया को लेकर कवायद शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोट

आचार संहिता के चलते नए नालों का निर्माण प्रक्रिया रूकी हुई थी, लेकिन इसको लेकर अब कवायद शुरू की जा चुकी है, जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

दिनेश कुमार, ईओ, नगर पालिका



शुरू हुई नगर के 29 बड़े नालों की सफाई

नगर पालिका मॉनसून से पहले हर वर्ष की भांति इस बार भी नगर के बड़े 29 नालों की सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद सफाई शुरू कर दी है। इससे बारिश से पहले सभी नालों की सफाई हो सके। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया के बाद नालों की सफाई कार्यदायी संस्था द्वारा शुरू करा दी गई है। इसके तहत बृहस्पतिवार को नगर के गाजीपुर तिराहा, सहादतपुरा में बड़े नालों की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें