मऊ। शिक्षा सत्र बीतने को है, लेकिन अभी तक जिले के माध्यमिक विद्यालयों में यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड तक नहीं किया जा सका है। विभाग की तरफ से कई नोटिस जारी करने के बाद भी कॉलेज प्रशासन ने इस काम को नजरंदाज कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 44 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता रद्द करने के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। इससे लगभग 6500 छात्र छात्राओं के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है।
जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की ओर से फर्जीवाड़ा रोकने, स्कूलों को सीधे जोड़ने के लिए यू डायस पोर्टल विकसित किया गया है। सत्र के आरंभ में ही माध्यमिक विद्यालयों को उपलब्ध सुविधाएं, बच्चों की संख्या, शिक्षकोंं की संख्या, शैक्षिक योग्यता, बच्चों की प्रोफाइल आदि का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने का फरमान जारी किया गया था। शिक्षा सत्र बीतने को है, लेकिन अभी तक 44 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों का डाटा अपलोड नहीं किया जा सका है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ कई बार नोटिस जारी की गई। लेकिन पोर्टल पर डाटा अपलोड करने की जहमत तक नहीं उठाई। मामले की गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की है। इससे लगभग 6500 छात्र छात्राओं के भविष्य पर संकट मंडराने लगा है।मान्यता रद्द करने की संस्तुति किए जाने वाले वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों पर नजर डाला जाए तो नगर क्षेत्र के महात्मा बुद्ध कल्याण इंटर कॉलेज भीटी, बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र के लालमनि देवी यूएमवी पकड़ी बुजुर्ग, पब्लिक यूएमवी नदवासराय, विक्रम बालिका यूएमवी बोझी, दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के रामदेव लगन महात्मा बुद्ध हायर सेकेंड्री स्कूल इब्राहिमाबाद सूरजपुर, कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के राजदेव इंटर कालेज अलीपुर, राजकुमारी निर्बल जेएचएस डंगौली, श्री सत्यराम यूपीएस गोहारपुर, हरिशचंद दुलारी इंटर कालेज चोरपाकला, मुलायम सिंह यादव हायर सेंकेंड्री स्कूल जोगरी, जेएमबी टीडी बालिका एसएस बरलाई,कल्पनाथ राय यूएमवी खुखुंदवा, स्व. संपाती दास आदर्श अंबेडकर यूपीएस फिरोजपुर, श्रीकृष्णा यूएमवी पारा कुर्थीजाफरपुर, चौधरी फेरी हायर सेंकेंड्री भारोपुर, संत रविदास एमयू झझवा सहरोज, स्वामी रामानंद हायर सेकेंड्री स्कूल सरवांगोदाम,आदर्श बालिका इंटर कालेज, धनवंतरि बालिका इंटर कालेज, श्री सत्यराम इंटर कालेज गौहरपुर की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की गई है। इसी तरह मुहम्मदाबादगोहना विकास खंड क्षेत्र के रामस्वरुप इंटर कालेज,कमलपत्ती सिंह यूएमवी तरवा जरगर, चंद्रा पति इंटर कालेज नेवादा करहां, परदहां विकास खंड क्षेत्र के एमएपी इंटर कालेज परदहां, तैतरी देवी हासे स्कूल लुही, चिल्ड्रेन स्कूल कासिमपुर अमरहट, लालू इंटर कालेज हकीकतपुर, जय हनुमान जी आदर्श यूएमवी मीरगढ़ अहिलाद, सेंट फूल चंद्रा दास बालिका हासेे स्कूल भार, श्री परमानंद शिक्षण संस्था यूपीएस रकौली, एसडी गर्ल्स हासेें स्कूल रैनी, रामरती इंटर कालेज ताजोपुर, भीराम बाबा मां यशोदा इंटर कालेज हैं। रानीपुर विकास खंड क्षेत्र के आदर्श श्रीकृष्ण हासें स्कूल समुद्दीनपुर, रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के डॉ. बीएपी पाठशाला गुलौर, जयमां विंध्यवासिनी जेएचएस मलेरीकोट, श्री सुखदेव यूएमवी पहदेवाजीत, बाबू नंदन हासें स्कूल गहेना, हरिनंदन धूमा हासें स्कूल गोनईपुर, यदुनंदन यूएमवी पकड़ीकोल मुस्तफाबाद, गोविंदा देवी बालिका यूएमवी पिंडोहरी, रामप्रसाद हायर सेंकेंड्री स्कूल हैं।