फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने की आदतें बौद्धिक स्तर को ऊंचा करती हैं : डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने शनिवार देर शाम पुलिस लाइन परिसर स्थित पुस्तकालय भवन और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि इसमें विभिन्न प्रकार के कोर्ट जैसे बैडमिंटन कोर्ट, कैरम बोर्ड टेवल, टेबल टेनिस कोर्ट, बास्केट बाल, वॉलबॉल कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस नेट कोर्ट, सेपक टेकरा कोर्ट, कबड्डी कोर्ट मौजूद है।
डीआईजी ने कहा कि पुस्तकें हमारे जीवन में विशेष महत्व रखती हैं। पढ़ने की आदतें हमारे बौद्धिक स्तर को ऊंचा करती हैं, यहां पढ़ने/ अध्ययन के लिए शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा।
विज्ञापन

साथ ही खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेल के खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है।
विज्ञापन

यह हमारी मानसिक तनाव को कम करता है और हमें खुश रखता है। इस मौके पर एसपी इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पाणडेय, क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें