फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सपा कार्यालय में लोकनायक की जयंती मनाई

विज्ञापन
नगर के समाजवादी पार्टी कार्यालयपर  जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण  करते स
विज्ञापन
मऊ। नगर के बालनिकेतन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को बैठक कर लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश कार्य कारणी सदस्य राजेंद्र नाथ पाण्डेय कहा कि लोकनायक का जन्म बिहार के सिताब दियारा में 11 अक्तूबर 1902 को हुआ था। वह बचपन से ही जुझारू तेवर के रहे। विद्यालय से लेकर सदन तक जुर्म अत्याचार के विरुद्ध लड़ाइयां लड़ीं। 1975 में जब इंदिरा गांधी जी ने इमरजेंसी देश में लगा दिया तो जेपी ने इसका खुलकर विरोध किया। खुद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के सामने चुनाव लड़ा और जीप के बोनट पर चढ़कर इंदिरा जी के सामने ललकारने का काम किया था। जेपी को देश के लोगों ने लोकनायक की संज्ञा दी जो बाद में संपूर्ण क्रांति के जनक के रूप में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, सूर्यभान यादव, जिलाध्यक्ष युवजन सभा राजेश यादव, प्रदेश सचिव शंभू सोनकर, हाफिज सरफराज, रत्नेश भारती, अशोकपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें