फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में रतनपुरा चैंपियन

विज्ञापन
विभूति नारायण इंटर कालेज में बेसिक बाल खेल प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरस्कृत करते एसपी ललित कुमार सिंह। - फोटो : mau
विज्ञापन
 सूरजपुर स्थित विभूति नारायण इंटर कालेज में तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को  संपन्न हो गई। रतनपुरा प्रतियोगिता का चैंपियन रहा। रानीपुर द्वितीय, दोहरीघाट तृतीय रहा। मुख्य अतिथि एसपी ललित कुमार सिंह रहे। जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में दोहरीघाट के विशाल पटेल विजेता, रानीपुर के कृष्ण विश्वकर्मा उप विजेता रहे। 400 मीटर में रतनपुरा के सुबाष अव्वल रहे।  200 मीटर दौड़ में  दोहरीघाट के ओबैदुल्ला प्रथम रहे। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गौहरपुर विजेता तथा  उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर उप विजेता रहा। गोला क्षेपण में फिरोज विजेता तथा विवेक सिंह उप विजेता रहे।
विज्ञापन


लंबी कूद में सर्वेश्वर यादव, ऊंची कूद में कृष्णा  विजेता रहे। अंताक्षरी में रानीपुर और पीटी में कोपागंज विजेता रहा। लोकगीत में कोपागंज तथा राष्ट्रीय एकांकी में रतनपुरा विजेता रहा। बैडमिंटन में कोपागंज अव्वल रहा।  टेबिल टेनिस में घोसी ने परचम लहराया तो जिम्नास्टिक में  दोहरीघाट विजेता रहा। जूनियर स्तर के बालिका संवर्ग में 600 मीटर दौड़ में मनसा विजेता रही। 400, 200, 100 मीटर में कोपागंज की रानी यादव विजेता रही। विशिष्ट अतिथि एसडीएम घोसी डॉ. सीएल सोनकर, बीएसए ओपी त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें