फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पोल से टकराया ऑटो, महिला की मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर मार्ग स्थित निस्फी फील्ड के पास शुक्रवार की सुबह ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे  बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। जिससे महिला यात्री सहित चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की  सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल महिला और एक ओर यात्री को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।        
विज्ञापन

मर्यादपुर से ऑटो चालक तसवर अली तीन सवारियों को लेकर बेल्थरारोड जा रहा था। पहाड़ीपुर के पास तेज रफ्तार के चलते ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराया और पलट गया।

इससे ऑटो चालक सहित ऑटो में सवार मर्यादपुर निवासी रामनाथ 47 पुत्र निफिकिर यादव, रामरती 60 पत्नी श्याम देव साहनी निवासी  मर्यादपुर,  जल्लाल अख्तर 43 पुत्र रेयाज अहमद निवासी फतहपुर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने रामनाथ और रामरति की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रामरति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रामनाथ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें