फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान से हार ले भागे उचक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली से महज दो सौ मीटर दूरी पर मौजूद सराफा की दुकान पर पहुंचे उचक्कों ने दुकानदार की आंख में धूल झोककर सोने का हार उड़ाया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन

घोसी बाजार में कोतवाली से चंद दूूरी पर एचडीएफसी बैंक के बगल में सराफा की दुकान है, बृहस्पतिवार की शाम को दुकान पर दो युवक पहुंचे और दुकानदार से फैंसी हार दिखाने को बोले। इस दौरान दुकानदार ने दोनों को हार दिया। इसी बीच एक और महिला ग्राहक दुकान पर पहुंची। महिला तरह तरह के आभूषण देखने लगी। महिला को आभूषण दिखाने में दुकानदार इतना मशगूल हो गया कि उसे हार लेने आए युवकों की सुधि ही नहीं रही। दुकानदार के अनुसार उसके व्यस्त होने पर दोनों युवक हार लेकर दुकान से बाहर निकल गए। याद आने पर शोर मचाते हुए दुकानदार बाहर निकला, साथ ही दोनों को तलाशते हुए इधर उधर ढूंढा, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। कोतवाल कुमुद शेखर सिंह दल बल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच किए। छानबीन के कुछ ही देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल के समीप एचडीएफसी बैंक सहित कई दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नही आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें