मऊ। नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में जिले के ब्लाक प्रमुख संघ के नए कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से घोसी ब्लाक प्रमुख रामकृष्ण यादव को अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सभी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारिणी में राजेश कुमार और सरिता राजभर को उपाध्यक्ष, मीनू सिंह को महासचिव, प्रदीप कुमार राय को कोषाध्यक्ष, पूजा मिश्रा और रानू सिंह को सचिव और जयप्रकाश साहनी को प्रवक्ता मनोनित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और उनके प्रतिनिधियों को संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। साथ अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख संघ द्वारा अपने सम्मान के लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं जनता के सभी कार्यों के मजबूती से कराने के लिए संघ संघर्षशील रहेगा। इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, भाजपा नेता विक्रांत सिंह रिशू, प्रवीण कुंवर सिंह उर्फ शुभम, रिंकल राय, अद्याशंकर मिश्र, कमलेश सिंह सहित काफी संख्या पर लोग मौजूद रहे।