फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: सूनी रह गई कलाई! भाई को राखी बांधने जा रही बहन की हादसे में मौत, बेकाबू ट्रक ने ले ली जान

Thu, 31 Aug 2023 04:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए देवर के साथ बाइके मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। देवर गंभीर रूप से घायल है। हादसा मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंडवा के पास हुआ। 
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंडवा के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए देवर के साथ बाइके मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। देवर गंभीर रूप से घायल है। हादसा मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंडवा के पास हुआ। रक्षाबंधन पर बहन के घर आने का इंतजार कर रहे भाई को जब हादसे की सूचना मिली तो वह बदहवास हो गया। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूजा राजभर (30) पत्नी शैलेंद्र राजभर निवासी लैरो दोनवार गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अपने देवर उपेंद्र राजभर के साथ बाइक से गाजीपुर अपने भाई के घर राखी बांधने जा रहीं थी। कोपागंज क्षेत्र के खुखुंदवा के पास पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रेक ने बाइक को टक्कर मर दी।

पहिये के नीचे आ गई महिला

बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और पूजा राजभर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। मौक पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं देवर उपेंद्र घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाजार में पलटा ट्रक

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ तिराहे के पास ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। देर रात होने के चलते सन्नाटा पसरा था। ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर ट्रक शाम के समय पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने घायल चालक-परिचालक को अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को रास्ते से हटवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें