फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में गरजे अखिलेश यादव: भाजपा पर प्रहार, बोले- ये सरकार कुछ और इंतजाम करने आती है, आप घबरा तो नहीं जाएंगे?

Tue, 29 Aug 2023 02:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मऊ में हैं। अखिलेश यादव वहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- भाजपा की सरकार कुछ और इंतजाम करने आती है। उन्होंने जनता से पूछा- घोसी की जनता घबरा तो नहीं जाएगी? 
विज्ञापन
मऊ पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मऊ पहुंचे। अखिलेश यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। अखिलेश यादव सपा प्रत्याशी के समर्थन में बापू इंटर कॉलेज में जनसभा  को संबोधित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा- भाजपा की सरकार कुछ और इंतजाम करने आती है। उन्होंने जनता से पूछा- घोसी की जनता घबरा तो नहीं जाएगी? अखिलेश ने जनता से पूछा- बताओ बिजली का बिल कितने का आता है। महंगाई बढ़ गई है। भाजपा के लोग गरीब की जेब से पैसा निकाल कर अमीरों की जेब भर रही है। 
यूपी में पहला ऐसा चुनाव देखने को मिल रहा है। आज सभी पार्टियां समाजवादी पार्टी के साथ है। जब से  INDIA गठबंधन बना है लोग डर गए हैं। भाजपा के लोग युवाओं के भविष्य को अंधकार में डाल रहे हैं। तीन हजार ऐसे स्कूल हैं जिनमें किसी ने एडमिशन नहीं लिया। सरकारी स्कूल में कोई पढ़ने नहीं जा रहा है। मुझे ये भाजपा वाले बताएं, यूपी की सीमा और घोसी तक एक भी कारखाना या फैक्टरी लगाया हो तो बताएं ये लोग। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: अस्पताल संचालक पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बची जान, पुलिस महकमे में हड़कंप




 

विज्ञापन

मऊ पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अपने भाषण में अखिलेश ने कहा कि अग्नीवीर योजना से नौजवानों के भविष्य के साथ भाजपा खिलवाड़ करने में जुटी है। अग्नीवीर से फौज को कैसे मजबूती मिलेगी। आधी नौकरी से सीमा पर जवान कैसे रहेंगे। इस दौरान कहा कि जो लाल किले से झूठ बोलते है, वह लखनऊ से भी बाेलते है। यह लोग समाज में धर्म-जाति की दरार डालने का काम कर रहे है। आप जनता को इसे समझना होगा और इससे बचना होगा। इस दौरान कहा कि सपा सरकार में आते ही बंद पेंशन चालू होगी।

15 मिनट देर से पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव अपने प्रस्तावित कार्यक्रम एक बजे से 15 मिनट विलंब से पहुंचे। इस दौरान अखिलेश को सुनने को लेकर मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी थी।
बता दें कि, पांच सितंबर को मतदान होना है। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच होने से दोनों दलों के बड़े नेता जनपद में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें