कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर प्रादेशिक खरवार सभा के तत्वावधान में खरवार जाति के सैकड़ो लोगों , महिलाओं, छात्र और छात्राओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव का ज्ञापन सौंपा।
खरवार जाति के लोग पिछले काफी दिनों से प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं को समाधान नही हो सका। जिसके विरोध में सोमवार को सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, पुरुष, छात्र और छात्राएं सहित प्रादेशिक खरवार सभा के पदाधिकारी हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किए।
प्रदर्शन के बाद जिलाधिकरी वैभव श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान खरवार सभा के जिलाध्यक्ष केशव प्रसाद ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में खरवार जाति का प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति में बनाया जा रहा है।
लेकिन मऊ जिले में नही बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग किया कि जल्द से जल्द इस प्रमाण पत्र को बनाने का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया जाए। जिससे समाज के लोगों की दिक्क्तों का समाधान हो सके। जिसपर जिलाधिकारी ने उन्हें जल्द से जल्द समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।