फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ हुई बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह बारिश के बाद नगर के बलिया मोड़ पर हुआ जलजमाव।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिले का मौसम बृहस्पतिवार को तड़के अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने से लोगों केा गर्मी से राहत मिली। आंधी से रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के कासिमपुर गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से घंटों बिजली गुल रही। आंधी से आम की फसल पर भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। बृहस्पतिवार को तड़के अचानक तेज धूल भरी आंधी के साथ ही बारिश होने लगी। ऐसे में जगह-जगह बारिश से जलजमाव हो गया। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जबकि आम की फसल पर भी आंधी पानी असर पड़ा। पेड़ लगे आम टूट कर गिर गए। रानीपुर: तेज आंधी बारिश से क्षेत्र के कासिमपुर में पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइन का तार टूटा जबकि अमारी महासो मोड़ पर सरकारी नलकूप के पास तार टूटकर गिर गया। इसके चलते क्षेत्र में करीब आठ घंटे बिजली गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जेपी पटेल ने बताया कि आंधी बारिश से फाल्ट आया था जिसे ठीक करा कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें