फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने चलाई पूजा स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे प्रशासन की तरफ से त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए मऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से बांद्रा के लिए तथा प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा से मऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09193 व 09194 में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 09193 बांद्रा टर्मिनस से मऊ के लिए चलने वाली विशेष ट्रेन 26 अक्तूबर, दो, नौ और 16 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से रात के 10.25 बजे प्रस्थान करेगी। जो सूरत, बडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, हिंडौन सिटी, आगरा कैंट, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मड़ियाहूं, जौनपुर, औड़िहार होते हुए मऊ पहुंचेगी। वहीं मऊ से जाने वाली 09194 मऊ-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 28 अक्तूबर, चार, 11 एवं 18 नंवबर को मऊ से शाम सात बजे प्रस्थान करेगी। इसकी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें