फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्टेशन से रेल नीर गायब, चार नए ब्रांड के पानी बेचने की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी रेल मंडल के मऊ जंक्शन सहित आसपास के रेलवे स्टेशनों से रेल नीर गायब है। बीते चार माह से सप्लाई नहीं मिल रही है, उधर रेलवे बोर्ड द्वारा दिव्यजल, जीवन धारा सहित चार अलग ब्रांड की कंपनी का पानी बेचने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

इनके पहले बिकने वाली पानी के तीन ब्रांड को बैन कर दिया गया है। इन ब्रांड के पानी का दाम भी 15 रुपये है। लेकिन वेंडर 20 रुपये में बेचते हैं। यात्रियों के विरोध करने पर रेलवे की अनुमति पत्र दिखाकर उन्हें शांत कर देते हैं।
रेलवे बोर्ड ने पुराने तीन ब्रांड को बैन करते हुए चार नए ब्रांड का पानी बेचने की अनुमति दी है। रेलवे स्टेशन में अब रेलनीर के अलावा सात दूसरे ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति मिल चुकी है। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों और ट्रेन के अंदर पानी की खपत इतनी बढ़ गई है कि रेल में पानी उपलब्ध कराने वाली कंपनी रेलनीर डिमांड के अनुसार सप्लाई नहीं दे पा रही है। जिसके चलते रेलवे ने सात नए ब्रांड के पानी बेचने की अनुमति दी है। इनमें से तीन अदास एक्वा प्लस, डभ एक्वा और एलविश 12 दिसंबर 2022 से बिक रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इनके अवाला बिक रहे किंग रॉयल, एस, ऑक्सीमोर एक्वा को बैन कर दिया गया है। अब तीन के अलावा दिव्यजल, जीवन धारा, ट्रीना और एग्जेक्यूटिव ब्रांड को एक मई 2025 से 30 अप्रैल 2027 तक रेलवे स्टेशनों पर बेचने के लिए टेंडर मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें