फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र गृहस्थी के चयन में अनियमितता पर भड़के

Fri, 13 May 2016 11:49 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
पात्र गृहस्थी के चयन में अनियमितता से लोगों में गुस्सा है शुक्रवार को क्षेत्र के मुस्तफाबाद लधुवाई के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पात्र गृहस्थियों का नाम सूची से काट दिया गया है।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्रों का नाम सूची में दर्ज कराया गया है। पात्रों का नाम सूची में शामिल किए जाने व अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया गया, बावजूद मामले को लटका दिया गया है।


पात्र लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड की सूची में दर्ज था लेकिन जैसे ही ग्राम पंचायत का चुनाव सम्पन्न हुआ पात्रों का नाम गायब हो गया। जबकि अपात्रों का नाम सूची मे दर्ज हो गया।  सरकार की ओर से गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्रों का नाम सूची में दर्ज नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर गांव के नेहाल, रिजवानुल्लाह, रामवृक्ष, सुखदेव, चंदा देवी, कलावती, पार्वती, सचरा बानो हाजरा खातुन, मजबुन निशा आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें