फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर धान रोपनी कर जताया विरोध

विज्ञापन
मऊ में अमिला-अजमतगढ़ मार्ग पर नवकापुरा गाँव में सड़क पर जमे पानी में धान की रोपाई करते विवेक राय औ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। वर्षो से बदहाल अमिला-अजमतगढ़ मार्ग का अब तक मरम्मत नहीं किए जाने से अमिला के नवकापुर गांव के आक्रोशित युवाओं ने रविवार को मुख्य मार्ग पर धान की रोपाई कर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए सड़क के मरम्मत की मांग की। क्रांतिकारी झारखंडे राय के यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय के नेतृत्व में युवाओं का एक दल अमिला ग्रामसभा के नवकापुुुरा गांव पहुंचा।
विज्ञापन

युवाओं ने अमिला-अजमतगढ़ मार्ग के बदहाली तथा गड्ढों के बने होने के चलते मार्ग पर हुए जलभराव में धान का पौधा लगाया। नाराजगी जताते हुए विवेक राय ने बताया कि इस मार्ग को बने हुए एक दशक से ज्यादा हो चुका है। यह मार्ग आजमगढ़ तथा मऊ जिले को जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग होने के बाद भी बदहाल स्थिति में हैं। सड़क पर जगह जगह बने गड्ढ़ों के चलते आए दिन वाहन सवार घायल होते रहते हैं।
कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन कुम्भकर्णी नींद में सोया हैं जिसके कारण सड़क की स्थिति बदतर बनी हुई है। इस मार्ग से होकर प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। चेताया कि जिला प्रशासन जल्द ही मार्ग का मरम्मती कार्य शुरू नहीं कराता है तो मजबूरन लोगों केे आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राहुल प्रजापति, पवन प्रजापति, राहुल कनौजिया, संजय गोविंद्रा, प्रद्युमन आदि युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें