अघोषित कटौती को लेकर परेशान किसानों ने शुक्रवार को किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में 100 से ज्यादा किसानों ने नगर के सहादतपुरा नगर स्थित बिजली कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। अघोषित कटौती को लेकर नारेबाजी करने के बाद किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर अघोषित कटौती बंद करने की मांग की।
किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश सिंह ने कहाकि शासन द्वारा जिले द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन जिले में बमुश्किल से 2 से 4 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। अससे रबी सीजन की मुख्य फसल गेेहूं, मटर, सरसों, चना आदि फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान मजबूरन निजी साधनों से सिंचाई करने को मजबूर हो रहे है। कई बार शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है।
प्रदर्शन के बाद भी किसानों ने अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी में किसान यूनियन जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अनिल सिंह, हजारी सिंह, हंसनाथ तिवारी, विनोद तिवारी, बंधू सिंह, लव सिंह, हेमंत तिवारी, लल्लन सिंह, इमतियाज, विजयशंकर सिंह, पंजाबी, नाजमा, रहीम, आशमा, जैतुन, चुनमुन, प्रभुनाथ यादव आदि मौजूद रहे।