फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्ति को विकास से जोड़ने से ही तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। महिलाएं समाज की धरोहर हैं, जब तक महिला शक्ति को विकास से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक देश का विकास नहीं होगा। बेटा और बेटियों में भेद न करें, क्यों कि बेटियां ही समाज की धरोहर हैं। दहेज प्रथा को बंद करने के क्रम में जनपद के अधिकारी सहयोग करें। उक्त बातें जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर गरीब परिवार के बच्चे आते हैं, इसलिए उन्हें अच्छे संस्कार और अच्छी शिक्षा देना अति आवश्यक है। ताकि वह भी एक सुखद समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी का दायित्व है। कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जनपद और प्रदेश को कुपोषित मुक्त किया जाना है। कहा आज के परिवेश में टेक्नोलाजी का विस्तार हो रहा है, इसलिए सबको जागरूक होने की जरूरत है।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें। कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और स्वयं सहायता समूहों के संचालकों से संवाद किया। साथ ही उनके द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में अवगत हुईं। कार्यक्रम में क्रम में उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल और पोषाहार वितरित किया।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए टूल किट
मऊ। जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ता सुधा सिंह, सिंधु देवी, सुनैना, शकुन्तला देवी, मीरा पांडेय, सुनीता, पूष्पा देवी, आशा यादव के सराहनीय कार्य के लिए उन्हें टूल किट प्रदान किया गया। राज्यपाल से मिलकर कार्यकत्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गोद
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की तरफ से कुल 75 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया। जिन्हें आंगनबाड़ी सहाभागिता प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को 18 लाख 75 हजार रुपए की उपयोगी सामग्री दी गई। इनमें आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या की तरफ से 10 आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिया गया। जिसके लिए दो लाख 50 हजार रुपए की उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें