फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सोशल मीडिया पर पीएम के विरुद्ध टिप्पणी पर प्रभारी प्राचार्य सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चुनाव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक प्रभारी प्राचार्य को महंगा पड़ा। बीडीओ की सिफारिश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के बनाफा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामला प्रकाश में आने के बाद बीडीओ दोहरीघाट की संस्तुति पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम जांच रिपोर्ट 15 दिनों में बीएसए को सौंपेगी। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के बनाफा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मामले को संज्ञान में लेकर खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और कई आरोपों के विरुद्ध प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा। बीएसए ने मामले की गंभीरता से लेते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक को प्राथमिक विद्यालय चकबरबोझी से संबद्ध कर दिया है। साथ ही प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी घोसी, खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज सहित दो सदस्यीय टीम गठित किया है। टीम 15 दिन के अंदर रिपोर्ट बीएसए को सौपेंगी।

कोट

अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी प्रधानाध्यापक की तरफ से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष कुमार उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें