फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरों पर चल रही है बसंत पंचमी पर्व की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में धूमधाम से मनाए जाने वाले बसंत पंचमी पर्व में पांच दिन शेष हैं, लेकिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तैयारी जोरों पर चल रही है। जिले में करीब 18 स्थानों पर पांच फरवरी को पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे, जहां रखी गई भव्य सरस्वती प्रतिमाओं की लगातार दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा।
विज्ञापन

हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस दिन देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। तब देवताओं ने देवी स्तुति की। स्तुति से वेदों की ऋचाएं बनीं और उनसे वसंत राग। इसलिए इस दिन को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। पांच फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस संबंध में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि पांच फरवरी दिन शनिवार को पूर्वाह्न 6.31 बजे सूर्योदय होगा तथा पूर्वाह्न 6.42 बजे चतुर्थी समाप्त हो जाएगी। पूर्वाह्न 6.43 बजे से पंचमी शुरू होकर रविवार को पूर्वाह्न 6.43बजे समाप्त हो जाएगी। ऐसे में बसंत पंचमी का पर्व पांच फरवरी यानि शनिवार को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी पर्व पर नगर क्षेत्र के ब्राह्मण टोला स्थित राजगद्दी मैदान, अंधामोड़, संस्कृत पाठशाला, सहादतपुरा, नरईबांध, उमापुर, अलीनगर, कोपागंज स्थित चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, बकवल, बेलचौरा सहित जिले के करीब 18 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें