मऊ। प्रदेश में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी को देखते हुए शासन की ओर नई पहल की गई है। स्वास्थ्य केंद्रों पर रेडियोलाॅजिस्ट की कमी से प्रसूताओं की जांच मेंं परेशानी हो रही थी।
इसके निजात के लिए अब स्वास्थ्य विभाग निजी अल्ट्रासाउंड केेंद्रों से अनुबंध किया गया है। इसमें उसी सेंटर पर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी। विभाग की तरफ से इसके लिए जनपद के अनेक क्षेत्रों में करीब 20 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से अनुबंध किया गया है। हर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी सूची लगाई जाएगी, जिससे स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले गर्भवती और उसके तीमारदार काे पूरी जानकारी मिल सके।
माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख कोे सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें आने वाली गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए विभाग की निजी अल्ट्रासाउंड के साथ संबंद्ध होकर काम कर रहा है।
महिलाओं की जांच कराने के बाद चिकित्सक के परामर्श पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एक क्यूआर कोड दिया जाता है। इसे लेकर गर्भवती या उसके साथ आने वाले तीमारदार संबंध होने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर जांच करा सकेगी।
गर्भवती महिलाओं की जांच पूरी तरह नि:शुल्क होगी। आने वाले दिनों में और भी निजी अल्ट्रासाउंड से संबंद्धता किया जाएगा। विभाग की तरफ से एक सीएचसी में कम से कम दो निजी अल्ट्रासाउंड कोे अटैच किया जाएगा। हर माह होने वाली सभी जांच की रिपोर्ट तैयार कर विभाग के पास भेेजा जाएगा।