फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जुमे की नमाज में सेना की कामयाबी, मुल्क की सलामती की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को नगर सहित जिले के विभिन्न जिले के मस्जिदों में भारतीय सेना की कामयाबी एवं मुल्क की सलामती के लिए दुआ की गई। दरगाह, बीबीपुर, सिपाह, दुबारी, फतेहपुर, मर्यादपुर सहित विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान मुस्लिम बंधुओं ने सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया। अल्लाह की बारेगाह में सजदे कर दुआ के लिए हाथ उठाया। भारतीय सेना की वीरता को सलाम किया। जंग में भारतीय सेना की फ़तेह एवं देश का परचम हर दम बुलंद रहने की दुआ की।
विज्ञापन

जुमे की नमाज पढ़ कर मस्जिदों से बाहर निकल रहे मुस्लिम बंधुओं ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए जा रहे हमलों का समर्थन किया। मोहसिन आलम, अशफाक आलम, सेराज अहमद, शाकिर अली, आरिफ आलम, महताब आलम जैसे लोगों ने कहा कि हम सबको अपने देश की सेना पर गर्व है। हमारी देश की बहादुर सेना अपने फ़र्ज को पूरा कर रही है। जीत हमारी ही होगी। आतंकवाद के खिलाफ यह जंग इस बार निर्णायक होनी चाहिए। आतंकियों का समर्थन करने वाले पाकिस्तान को इस बार सबक सिखाने का समय है। देश की 140 करोड़ जनता सरकार एवं सेना के साथ खड़ी है। इंशाल्लाह जीत हमारी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें