फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

विज्ञापन
मधुबन में बकरीद पर्व पर नमाज अदा करते मुस्लिमबंधु। - फोटो : MAU
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रविवार को बकरीद अकीदत के साथ मनाई गई। ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म निभाई गई। इस दौरान लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी। वहीं एक दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी। इसी के साथ कई दिनों तक चलने वाले सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। बकरीद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इसके अलावा मजिस्ट्रेट भी नजर रख रहे थे।
विज्ञापन

शहर के मिर्जाहादीपुरा, भटकुंआ पट्टी, औरंगाबाद, काजी टोला, रौजा बाजार, शाही कटरा और संस्कृत पाठशाला सहित विभिन्न इलाकों मेें सुरक्षा कड़े इंतजाम रहे। पीएसी, पुलिस के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाल रखा था। इसके अलावा जनपद के कोपागंज, कोइरियापार, अदरी शाहपुर, कुर्थीजाफरपुर, मुहम्मदाबादगोहना, चिरैयाकोट, खैराबाद, वलीदपुर भीरा, घोसी, दोहरीघाट, नदवासराय, अमिला, मधुबन तथा फतेहपुर मंडाव सहित सभी स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। मुस्लिम धर्म के लोगों ने बकरीद उल्लास के साथ मनाया। ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के बाद लोगों गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। मोबाइल, फेसबुक, वाट्सएप आदि पर अपनों को बधाई देने के लिए सबसे बेहतर साधन रहा। रानीपुर: क्षेत्र के खुरहट, काझा, पलिगढ़, रानीपुर सहित विभिन्न इलाकों में बकरीद परंपरागत ढंग से मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा कर लोगों ने रस्म पूरी कर की।
चिरैयाकोट: कुर्बानी का प्रतीक पर्व बकरीद रविवार को क्षेत्र में बड़े ही अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के ईदागाहो तथा मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई । नमाज के बाद ही बकरों की कुर्बानी की रस्म निभाई गई। इसके बाद सेवइयों की दावतों का भी सिलसिला शुरू हो गया। सेवइयों के अलावा तरह तरह के पकवानों का भी जमकर आनंद लिया। उधर सोहबतबागदासी के मैदान में पारंपरिक लगने वाले मेले में भी बच्चों ने खूब खरीदारी कर आनंद लिया ।
विज्ञापन

कोपागंज: कस्बा सहित पूरे क्षेत्र में रविवार को मुस्लिम बंधुओं ने ईद-उल-अजहा का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया। मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रविवार को सुबह दोगाने की नमाज कोपागंज थाना क्षेत्र के कुल 24 मस्जिदों व ईदगाहों पर अदा किया। इसके अलावा नगर तथा के विभिन्न इलाकों में स्थित मस्जिदों तथा ईदगाहों में अकीदत के साथ सुबह 6.30 मिनट से लेकर 8 बजे तक तक ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मधुबन: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा दरगाह, बीबीपुर, सिपाह, मर्यादपुर दुबारी, फतेहपुर, रसूलपुर सहित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में ईद उल अजहा की धूम रही। नमाज बाद एक दूसरे से गले मिल लोगों ने बकरीद की बधाई दी। मुस्लिम समुदाय द्वारा सरकारी गाइडलाइन के अनुपालन में अपने अपने घरों में ही कुर्बानी की रस्म अदा की गई। वहीं तहसील क्षेत्र के सभी ईदगाहों एंव मस्जिदों पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। सीओ मधुबन अभय सिंह , तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, प्रभारी निरीक्षक सौरभ राय सुबह से ही तहसील क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एंव ईदगाहों का भ्रमण करते रहे। ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, चंद्रमणि यादव, डॉ नासिर अली आदि ने समस्त क्षेत्रवासियों को बकरीद की बधाई दी।
परंपरागत तरीके से मनाई गई बकरीद
घोसी। नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में रविवार को बकरीद परम्परा गत तरीके के साथ मनाया गया। रविवार की सुबह बकरीद ईंद की नमाज पूर्व निर्धारित कुल 53 स्थानों पर धार्मिक रीति रिवाज से अदा की गई। इस दौरान कुशलता के लिए उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार,सीओ उमाशंकर उत्तम एवं प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय चक्रमण करते रहे। तहसील क्षेत्र के 53 स्थानों पर रविवार की सुबह पुलयिस प्रशासन की देखरेख में बकरीद की नमाज अदा की गई। मदरसा समसुल ओलूम ,बेलाल जामा मस्जिद मधुबन रोड ,चकरा वाली इंदगाह,सदर इमामबाड़ा,अनार वाली मस्जिद, बैसवाड़ा एवं जामा मस्जिद तहसील सहित कुल 53 स्थानों पर बकरीद ईंद की नमाज अदा की गई।इस अवसर पर लोग एक दूसरे से मिलकर बकरीद ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारगी व अपनत्व को बनाए रखने का अपील किया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय,अजय त्रिपाठी,रवींद्रनाथ यादव सहित अन्य अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
इंदारा। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रविवार को बकरीद का त्यौहार पारंपरिक तरीके सेमनाया गया। लोगों ने मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। क्षेत्र के इंदारा, अदरी,शाहपुर,खालिसपुर, अलीनगर सहित अहले सुन्नत,जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद, विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी और नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी दी । जिला प्रशासन भी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुश्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें