फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया प्रबोधनी एकादशी का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रबोधिनी एकादशी पर्व सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। साथ ही गन्ना आदि को रख कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर अखंड रामायण, तुलसी विवाह सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने तमसा, सरयू और पवित्र पोखरों में डूबकी भी लगाया। मान्यता है कि प्रबोधिनी एकादशी का व्रत रहने से परिवार में सुख, शांति तथा ऐश्वर्य की वृद्धि होती है।
विज्ञापन

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को प्रबोधिनी एकादशी पर्व के अवसर पर नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी, दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर तड़के ही श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद मंदिरों में मत्था टेका। साथ ही व्रत रखकर गन्ना का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। वहीं लोगों ने गन्ने व नई गुड़ भेली का नेवान करने के बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पर्व के अवसर पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकोें में अखंड रामायण पाठ सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मंदिरों में मत्था टेककर मांगी मन्नत
मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में मत्था टेककर मन्नत मांगी। वहीं लोगों ने नए गुड़ भेली का नेवान कर बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। बाजारों में सिंघाड़ा व गंजी की खूब बिक्री जोरों पर रही। इस अवसर पर सरयू नदी तट के विभिन्न घाटों पर भोर से ही स्नान करने का क्रम चलता रहा। साथ ही नदी तट पर स्थित मंदिरों पर पूजन अर्चन किया। गन्ने का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद नए गुड़ भेली का नेवान कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें