फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गांवों में 13 घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग केबल ब्लास्ट से 20 गांवों में बृहस्पतिवार की रात से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खास तौर से पेयजलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हो गए। शुक्रवार की दोपहर में फाल्ट ठीक करा कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से शहरी क्षेत्र से लगाये रानीपुर ब्लाक के साथ परदहा ब्लाक के दर्जनों ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की रात एक बजे उपकेंद्र के इनकमिंग की केबल ब्लास्ट हो गई। ऐसे में चारों फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली ना रहने से शहरी क्षेत्र से लगे सनेगपुर, बैजापुर, कासिमपुर, खुरहट, अमारी, अमरहट, मडिया ऊसर, रैनी समेत 20 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। शुक्रवार की सुबह मोटर सबमर्सेबुल ना चलने से लोग पानी के लिए परेशान हो गए। सूचना पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट को ठीक कर शुकवार को ढाई बजे के करीब 13 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता जेपी पटेल ने बताया कि केबल में फाल्ट आ गया था। जिसे ठीक करा कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें