फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरलूम, हथकरघा और वस्त्र उद्योग जिले की पहचान : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की त्रैमासिक समीक्षा बैठक कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में मऊ जनपद की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद का पावरलूम, हथकरघा और वस्त्र उद्योग इसकी पहचान है, जो हजारों परिवारों को रोजगार प्रदान कर रहा है। शासन की योजनाओं के तहत तकनीकी उन्नयन, वित्तीय सहायता और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से इस क्षेत्र को और सशक्त किया जा रहा है।
इससे जिले में उत्पादन और निर्यात की संभावनाएं बढ़ी हैं। जनपद की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, किसान उत्पादक संगठनों का गठन तथा कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विशेष रूप से एक जनपद–एक उत्पाद योजना के अंतर्गत, मऊ की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार हैं।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी सोमनाथ गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आशीष कुमार, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें