फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल बकाया होने पर 316 सरकारी दफ्तरों की काटी गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकारी दफ्तरों के बिजली के बकाए को लेकर विद्युत विभाग काफी गंभीर है। इस क्रम में गत दिन छुट्टी के बाद भी बिजली विभाग ने अभियान चलाकर बिजली बिल बकाया होने पर जिले भर में कुल 316 सरकारी कार्यालयों का विद्युत कनेक्शन काट दिया। बिजली विभाग का जिले के सरकारी दफ्तरों पर कुल पांच करोड़ 67 लाख रुपए का बिल बकाया है। जिसके बाद विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। बिजली विभाग की इस मैराथन कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

ब्लाक, तहसील और जिला मुख्यालय के कुल 62 कार्यालयों का एक करोड़ 15 लाख रुपया बकाया है। इनका सोमवार को कनेक्शन काट दिया गया। वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर बिजली बिल का बकाया चार करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान न किए जाने पर 253 दफ्तरों का कनेक्शन काटा गया। विद्युत विभाग ने वन विभाग, सभी तहसील, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस सहित ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण पेयजल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्कूल, सामदायिक केंद्र तथा स्ट्रीट लाइट आदि के विद्युत बिल का भुगतान न होने के कारण सभी का विद्युत कनेक्शन काट कर दिया गया।
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी के प्रबंध निदेशक विद्या भूषण के निर्देश के क्रम में जिले भर में कार्रवाई की गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो शासन स्तर से लगभग सभी विभागों को विद्युत बिल भुगतान करने के मद में काफी रुपये आवंटित किए गए हैं। बावजूद इसके बिलों का भुगतान करने में हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन

कुछ विभागों ने पहले ही कर दिया था भुगतान
मऊ। विद्युत बिल बकाया के भुगतान के लिए कई विभागों के विभागाध्यक्षों से काफी समय पहले से अपील की जा रही थी। जिसे लेकर कई विभागों ने पहले ही अपने कार्यालयों के बकाया बिल का भुगतान कुछ समय पहले ही कर दिया। जिससे उनका बिजली कनेक्शन कटने से बच गया। इसमें सरकारी अस्पताल, पुलिस विभाग के कार्यालय, कलेक्ट्रटेट, विकास भवन का भुगतान पूर्व में ही कर दिया गया था।
अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि प्रबंधन निदेशक के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की गई है। सभी सरकारी कार्यालयों से कई बार बकाया बिलों के भुगतान को कहा गया था। इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जिसके बाद जिले भर में 316 सरकारी कार्यालयों का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किया गया है। सरकारी कार्यालयों का कुल पांच करोड़ 67 लाख रुपए बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें