फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में पत्नी को जहर खिलाकर सिपाही फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ पड़ोस के गांव के एक सिपाही ने तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज किया। तीन महीने से महाराज महाराजगंज जनपद के निचलौल थाने में तैनाती वाली जगह पर साथ रखने के बाद उसे मंगलवार को लेकर मऊ आ गया। यहां कचहरी में उसे प्यार का हवाला देकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। पत्नी को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद आरोपी सिपाही मौके से फरार हो गया। महिला ने कचहरी पुलिस चौकी के सिपाही को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के अनुसार सिपाही से उसकी जान पहचान कई सालों से थी। दोनों आपस में प्रेम करते थे। लेकिन बाद में युवक के आनाकानी पर करने पर मामला रानीपुर थाने तक पहुंचा था। बाद में युवक की रजामंदी और दोनों परिवारों की सहमति के बाद तीन महीने पूर्व दोनों की शादी कोर्ट में हुई थी। इसके बाद सिपाही महाराजगंज जनपद के निचलौल थाने में अपनी तैनाती वाले स्थान पर उसे ले गया। दोनों वहीं रह रहे थे। इधर कुछ दिनों से सिपाही पत्नी पर तलाक का दबाव बना रहा था। मंगलवार को इसी सिलसिले में उसे लेकर मऊ कचहरी आया था। यहां पर प्यार का वास्ता देते हुए पत्नी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और नल से पानी लेकर पिला दिया। पत्नी की जब हालत बिगड़ी तो सिपाही फरार हो गया। महिला ने कचहरी के सामने स्थित चौकी के सिपाही को घटना की जानकारी दी। सिपाही ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना है कि प्रकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें