फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों से सख्ती से पेश आएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शराब का सेवन कर हुड़ृदंग मचाने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई। एसडीएम ने लोगों से सहयोग करने की अपील किया। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि होली सद्भाव का महान पर्व है। इसमें लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल का प्रयोग करके खुशी मनाते हैं। सीओ नरेश उत्तम ने लोगों से पर्व आपसी सद्भाव से मनाने का आह्वान किया। एसओ सौरभ राय ने कहा कि कोई भी शराब का सेवन कर हुड़दंग मचाते और अवैध शराब बेंचते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है। बैठक में बबलू ठठेरा, आलोक मल्ल, ओम प्रकाश गुप्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाने का आह्वान
कोपागंज। रंगों का प्रमुख पर्व होली के आगामी त्यौहार को लेकर स्थानीय थाने के प्रांगण में शनिवार को थानाध्यक्ष हरे राम मौर्या की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक हुई। बैठक में होली के एक दिन पूर्व 17 मार्च और होली के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकलने वाले होली बारात के समय लोगों से शांति व सौहार्द कायम रखने की अपील की गई। सीओ ने चेताया कि शराब के नशे में माहौल को खराव करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ घोसी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि हर छोटी बड़ी घटनाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। उन्होंने आमजन से भी बारात में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील किया। कहा कि बारात के दौरान या रंग अबीर के समय नगर क्षेत्र या ग्रामीण क्षेत्रों में खलल डालने वाले शरारती व उपद्रवी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएगा। कहा कि छोटी मोटी घटनाओं और अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। होली का त्यौहार आपसी भाईचारे का है इसे खुशनुमा माहौल में मनाएं। कहा कि होलिका दहन व रास्ते के विवाद का कही मुद्दा नहीं उठने दिया जायेगा।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित लोगों ने होली के दिन नगर की के साफ सफाई व छुट्टा पशुओं पर रोक, भरपूर बिजली, शराब की बिक्री पर रोक के मुद्दे उठाए।इस दौरान नगर के दोनों समुदायों के लोगों ने नगर को आपसी सौहार्द बनाकर रहने के लिए आश्वस्त किया। बैठक में हरिशंकर जायसवाल, अजय यादव, दुर्गेश गुप्ता ,मनोज सोनकर, नेसार अहमद, दिलीप जायसवाल, विद्यासागर, दही चंद राजभर आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें