फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के तहत नौनिहालों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीकाकरण अभियान के तहत क्षेत्र के नईबाजार, सियरही, गोठा, कोरौली, रसूलपुर सहित विभिन्न इलाकों में कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. फैजान अहमद ने बताया कि गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। छूटे हुए बच्चों को चिंहित कर टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। टीकाकरण के साथ-साथ जरूरी दवाइयां वितरित किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण के लिए इस अभियान में अधिक से अधिक लोग शामिल हों। समस्त आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम तेजी के साथ चलाएं। टीकाकरण करने वाली टीम में सुरेंद्र यादव, जमील अहमद, विनीता मिश्रा, प्रियंका, नीलम भारती, कंचन भारती, विभा राय, कुमुदलता राय आदि स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें