फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जनों पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर पुलिस कर रही कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। कोतवाली के अमिला नगर के रविदास मंदिर के पास अमिला बोझी मार्ग पर लगे पानी में धान रोप रहे सपा जनों ने बोझी जा रहे घोसी विधायक विजय राजभर की कार पर धान के बेहन को फेंकने का काफी महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने अमिला चौकी प्रभारी धर्मराज यादव की तहरीर पर सीएलए सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमिला बोझी मार्ग पर छोटे बड़े गढ्ढे हो जाने तथा उसमें बरसात का पानी लग जाने के विरोध स्वरूप वृहस्पतिवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत कुशवाहा के नेतृत्व में सपा जन धान रोपकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान विधायक विजय राजभर कार से आ गए। प्रदर्शनकारियों ने विधायक की कार रोककर उस पर धान का बेहन फेंक दिया। जानकारी पाकर अमिला पुलिस चौकी प्रभारी धर्मराज यादव वहां सिपाहियों के साथ पहुंच गए। चौकी प्रभारी सपा जनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन सपा जन नहीं माने।
चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने अमिला निवासी विनीत कुशवाहा ,सर्वेश यादव निवासी रामपुर, सीताराम कुशवाहा निवासी अमिलाबाजार, अखिलेश यादव निवासी मटर का पूरा अमिला, शुभम यादव निवासी परानपुर , रामप्यारे यादव निवासी मुहम्मदाबाद सिपाह सहित 20-25 अन्य लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगेेे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें