मऊ। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा है कि 29 जुलाई को योगी सरकार गढ्ढा मुक्त सड़क में अमिला बोझी मार्ग पर बड़े बड़े गढ्ढों को उजागर करने के लिए सपा कार्यकर्ता पानी भरे गढ्ढों में धान रोप रहे थे। उसी दौरान क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर की कार गुजर रही थी कि पार्टी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक एवं जन प्रतिनिधि होने के नाते प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उनके गाड़ी के सामने धान रोप दिया तो सत्ता के नशे में चूर विधायक ने जनहित के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को अपशब्दों से संबोधित किया।
पार्टी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का सम्मान करते हुए कुछ नहीं बोला लेकिन विधायक ने सरकार की नाकामियों को उजागर करने वाले प्रदर्शनकारियों पर सत्ता के मद में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है। धर्मप्रकाश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में सरकार की नाकामियों को तथा गलत नीतियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है जिसको भाजपा तानाशाही का परिचय देते हुए समाप्त कर रही है। उन्होंने चेतावनी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर मुकदमा वापस नहीं किया गया तो पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विशाल विरोध प्रदर्शन करेंगे।