मऊ। जिले की पुलिस ने मुख्तार अंसारी गिरोह के छह सदस्यों का शुक्रवार को गैंगेस्टर की धारा में चालान किया। आरोपियों पर विभिन्न तरह के मुकदमा दर्ज है। गैंगेस्टर में नामजद लोगों पर आरोप है कि वो सभी मुख्तार को लाभ पहुंचने का काम करते है।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को गैंग के रूप में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरुद्घ जमकर कार्रवाई किया। इसमें मुख्तार अंसारी गिरोह के छह लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की गई। इस दौरान दक्षिण टोला थाने की पुलिस ने मुख्तार गिरोह के सदस्य और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कृष्ण बिहार कॉलोनी निवासी श्यामलाल सोनकर उर्फ लिल्लू के साथ पांच अन्य का चालान किया। पुलिस ने श्यामलाल को अवैध तरीके से संचालित मछली कारोबार का लीडर बताया। श्यामलाल के साथ पुलिस ने आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बाजार निवासी विजय सोनकर, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा सरसेना गांव निवासी प्रमोद कुमार का, घोसी कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी सुनील सोनकर के साथ गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के न्यू पट्टी मुहल्ला निवासी अनिल कुमार उर्फ अशोक कुमार गुप्ता के साथ बहादुरगंज निवासी संदीप कुमार का चालान गैंगेस्टर की धारा में किया।