फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ रह गए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआगोदाम (मऊ)। बढ़ुुआगोदाम के पूर्व प्रधान और प्रधानपति शैलेंद्र यादव की हत्या को तीन दिन बीत गए हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खली ही हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें हाथ पांव मार रही हैं। हत्यारों के छिपे होने की आशंका वाले स्थानों पर पुलिस की टीमें दबिश भी दे रही हैं लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार हत्यारों की तलाश में पुलिस ने रात में कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ पाया। इस बारे में सीओ सिटी नरेश कुमार का कहना है कि हत्यारों की गिरफतारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं लेकिन कोई भी नामजद आरोपी अब तक पकड़ में नहीं आ सका है। जल्दी ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें