फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गृहमंत्री का पुतला फूंकने वाली कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित पांच पर एफआईआर, पढ़ें- मामला

Sat, 30 May 2026 04:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ पुलिस ने गृहमंत्री का पुतला फूंकने वाली कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष सहित पांच कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सभी कार्यकर्ता बुनकर कालोनी में पुतले में आग लगाकर सड़क पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में सरायलखंसी थाना की पुलिस ने कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंशा राजभर सहित पांच कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने शनिवार की रात प्राथमिकी दर्ज की है। उपनिरीक्षक रमन कुमार मिश्र का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति सभी की और लापरवाही पूर्वक ज्वलनशील पदार्थ का प्रयोग करते हुए सड़क पर पहुंच गए। ऐसा करके उन्होंने गुजरने वाले वाहनों को खतरा पैदा किया। 

विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार बिना अनुमति सभा आयोजित कर नारेबाजी की सूचना पर सरायलखंसी में तैनात उपनिरीक्षक रमन कुमार मिश्र शुक्रवार की सुबह 11:45 बजे बुनकर कालोनी में पहुंचे। कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंशा राजभर, कोपागंज थाना के बड़ा कोपा निवासी विवेक कुमार, सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रकौली निवासी राधेश्याम सिंह, कल्पनाथ नगर निवासी ब्रह्मानंद पांडेय, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अरस्तुपुरा निवासी अनिल राय उर्फ बब्लू केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका रहे थे।

बिना अनुमति लोगों को इकट्ठा करके नारेबाजी करते हुए खतरनाक तरीके से आग जलाकर बुनकर कालोनी से निकलकर मुख्य मार्ग के बीचोबीच पुतला ले जाते दिखाई दिए। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री की जिले में दो जगहों पर जनसभा आयोजित थी। इसी दौरान बिना अनुमति के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी लोगों को इकट्ठा कर पुतला फूंकते हुए सड़क पर पहुंच गए थे। मुख्य पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें