दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बैदापुर गांव में बदहाल खडंजा।संवाद
- फोटो : भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मौजूद भाजपाई।
दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के बैदापुर गांव में लगभग 15 वर्ष पूर्व बना करीब 100 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से आना-जाना मुश्किल हो रहा है।
लोगों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन खड़ंजा मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। क्षेत्र के बैदापुर गांव में 100 मीटर लंबा खड़ंजा मार्ग उपेक्षित होने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
मार्ग पर जलजमाव और जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहन से चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। बरसात के दिनों में लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ता है। जलभराव के चलते आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं।
इस संबंध में सरवन सिंह, रामाशीष, हरकेश और अर्जुन प्रसाद का कहना था कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रभात उपाध्याय का कहना है कि संबंधित विभाग के माध्यम से बदहाल सड़क की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस बाबत खंड विकास अधिकारी दोहरीघाट विकास शुक्ल का कहना है कि एडीओ पंचायत से रिपोर्ट मांगी गई है।